फोन कर धमकी देने और अनावश्यक लाभ लेने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, मीरजापुर: थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के सीयूजी नम्बर-9454400299 पर बड़े राजनेता का नाम लेकर तथाकथित उनका पुत्र बताते हुए अनावश्यक लाभ लेने के उद्देश्य से फोन कर परेशान करने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज हुई।“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर ने घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर/सदर-अमर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर यथाशीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये । पुलिस टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर बीएलजे ग्राउण्ड के पास से 2 नफर अभियुक्तों 1.राजन तिवारी पुत्र मोतीलाल तिवारी व 2.अनुज मौर्या पुत्र राजेन्द्र मौर्या निवासीगण बौरिया थाना रामपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।

विवरण पूछताछ

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे दूसरो के नाम पर सक्रिय सिमकार्ड को कॉल के दौरान उपयोग करते है ताकि वे पकड़ से दूर रहें । बड़े राजनेता एवं प्रमुख व्यक्तियों के नाम व पद का उपयोग कर धमकी देकर अनावश्यक रूप से काम करने का दबाव बनाते है। जिससे अच्छी खासी कमाई कर लेते है ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उप-निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा चौकी प्रभारी वासलीगंज थाना, मुख्य आरक्षी गुड्डू बिन्द व आरक्षी हरिशंकर थाना  जनपद मीरजापुर ।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें