एसएसबी के सीसीआई काउंटर पर सर्वर खराब, मरीजों के परिजन परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी,वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्विज्ञान संस्थान के सीसीआई लैब (केंद्रीकृत जांच केंद्र) काउंटर पर सोमवार को सुबह से ही सर्वर खराब हो जाने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही पंजीकरण और जांच के काम ठप हो गए।जिससे लंबी कतारें लग गईं। कई मरीज समय पर जांच न हो पाने के कारण वापस लौटने को मजबूर हो गए। सीसीआई लैब के प्रमुख प्रो. एसपी मिश्रा ने बताया कि तकनीकी टीम सर्वर ठीक करने में जुटी हुई है। जल्द सेवा बहाल होने का भरोसा दिलाया गया है। परिजनों ने मांग की कि ऐसी स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था भी की जानी चाहिए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें