बनारस केसरी, नगरा बलिया : इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में राहगीरों को राहत देने के मकसद से सुरहा बाबा ब्राह्मण समाज ने एक नेक पहल की है।

पंचायत नगरा के पास सोनड़ी ग्राम सभा के सुरहा बाबा ब्राह्मण समाज सोनाड़ी के तत्वाधान में 5 से 6 जून को गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए राहगीरों को रूहअफजा व शीतल जल पिलाया। सुरहा बाबा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने कहा कि सुरहा बाबा ब्राह्मण समाज पिछले कई सालों से ऐसे आयोजन करते आ रहा है। खासकर भीषण गर्मी के दिन दिनों में लोगों के बीच शरबत बांटा जाता है।
3-4 हजार लोगों को शरबत पिलाने का टारगेट
लगभग 3-4 हज़ार राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने की ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने सेवा प्रदान की । सेवा देने में ब्राह्मण समाज के सदस्य वीरेंद्र तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी, शिव तिवारी, तेज बहादुर, उपेंद्र गौतम, संजीव तिवारी, लव तिवारी,राज तिवारी,चंदन तिवारी, राम गणेश तिवारी, सुराही बाबा ब्रह्माण्ड तिवारी
रिपोर्टर,मुकेश कुमार श्रीवास्तव











