बनारस केसरी, दुद्धी : कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द में गुरुवार को सड़क के किनारे रखे ईंट के ढेर से पल्सर टकराई। जिससे अमर सिंह के सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना में मृतक युवक की शिनाख्त डुमरडीहा गाँव के चौकीदार के पुत्र के रूप में हुई है। चोट लगने के कारण अमर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा कल्लू पुत्र रवि कुमार घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु सीएससी दुद्धी एंबुलेंस से भिजवाया गया।

जहाँ घायल युवक का इलाज चल रहा हैं, वहीं पुलिस मृतक के शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शंकर पुत्र छोटू धारीकर निवासी ग्राम डुमडीहा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ने सूचना दिया कि उनका पुत्र अमर पुत्र शंकर उम्र 28 वर्ष अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कल्लू पुत्र रवि कुमार के साथ ग्राम मनबसा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 4 जून की शाम को घर से गया था।

वैवाहिक कार्यक्रम से वापस आते समय ग्राम झरो खुर्द में सड़क के किनारे रखे ईंट के ढेर में टकरा गया और अमर सिंह को सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा कल्लू पुत्र रवि कुमार घायल हो गया मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।










