निष्पक्ष बनारस केसरी, बलिया,नगरा। नगर पंचायत क्षेत्र के आस पास मोहब्बत और सौहार्द का त्यौहार बुराइयों की कुर्बानी देकर मस्जिदों में एकता मित्रता और भाईचारे का नमाज अदा कर मनाए । शासन प्रशासन भी अमन, चैन ,सुकून बनाए रखने के लिए चुस्त दुरुस्त व्यस्था का इंतजामात कर रखें है ।इस्लाम धर्म का मानना है कि आज का पवन कुरबानी का दिन है यह अमन और भाई चारे के लिए यह त्यौहार होली जैसे आपस में गले मिला कर मनाते है आपसी भेद भाव को दूर करने के लिए बुराइयों की कुर्बानी देकर मनाया जाता है। बघुडी ग्राम सभा के शायर कहते आज के दिन “चलो रस एकता का अब घोल दे ,सबके कानों में । करें एक जरहादी की बातें मोहब्बत की जुबानों में ।और जब बजे घंटी मंदिरों की,झूम उठे दिल मुसलमानों की,मिले आनंद हिन्दुओं को मस्जिदों के अजानो में ।
रिपोर्टिंग मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा(बलिया)










