बनारस केसरी, नगरा बलिया : पाण्डेय मैरेज हॉल में आयोजित ‘राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत’ के एक दिवसीय सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश सिंह जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं बहन पूनम सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला संघ) ने शिरकत की।
सदस्यता ग्रहण करने वाले पत्रकार बंधुओ में मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश यादव,विनोद सोनी,संतोष कुमार,श्रीमान नारायण उपाध्याय,शुभ नारायण पांडे,अजय कुमार,रिजवानुल्लाह खान, कैप्टन दिवाकर पाण्डेय और अन्य पत्रकार बंधु ने भी सदस्यता ग्रहण किए। बलिया जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह एवं मंडल के समस्त पत्रकार बंधुओं का स्वागत आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल नगरा के छात्रों द्वारा किया गया।जिसका संचालन विद्यालय की संचालिका डा मृदुला श्रीवास्तव ने किया।
छात्र – छात्राओं के मनमोहक प्रस्तुति ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभाग करने वालो में कुमारी प्रीति, कुसुम, रोशनी, वंशिका, साधना, रेशमा, अविनंदनी, नैना कुमारी ने किया।








