स्मार्ट मीटर में खराबी को लेकर उपभोगताओ ने बिजली विभाग में की नारेबाजी, दो गुना आ रहे बिजली के बिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरा बलिया : स्मार्ट प्री पेड मीटर लगने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोगताओ के बिजली के बिल दोगुने और तीन गुने आ रहे है। सौरभ खरे का कहना है, कि मीटर लगने के बाद बिजली का बिल दोगुना हो गया है। भगीरथ दुबे ने भी मीटर तेज चलने की शिकायत की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यह दो मामले हैं, जो मीटर के खेल को उजागर करते हैं। स्मार्ट प्री पेड मीटर सही हैं या खराब। यह जांच का विषय है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण तक नहीं हो रहा है। यही नहीं बिजली विभाग के अभियंताओं पर प्रबंधन का इतना ज्यादा दबाव है कि अभियंता हर सप्ताह स्मार्ट प्री पेड मीटर के बराबर से चेक मीटर लगाकर रिपोर्ट जारी कर रहे हैं, कि दोनों मीटर की रीडिंग सामान्य है। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में एसडीओ महोदय ने कहा कि अधीक्षक अभियंता महोदय से बात हुई है। जांच चल रही है, और कार्रवाई अवश्य होगी। वार्ता के पश्चात एसडीओ महोदय को बताया गया कि यह सांकेतिक प्रर्दशन है,अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें