नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को उमड़े भक्त, नगरा में भब्य राम चरित मानस रामलीला का मंचन हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरा बलिया : शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार को हुई। पहले दिन देवी अराधना के लिए भक्त देवी मंदिरों में पहुंचे। भक्तों ने माता को नारियल, चुनरी, फल और फूल अर्पित किए और अभीष्ट की कामना की। सुबह से देर शाम तक देवी मंदिरों पर घंट, घड़ियाल की गूंज होती रही। घरों में भी पुरोहितों को बुलाकर कलश स्थापित किए गए।वहीं दूसरी तरफ पूजा पंडालों में भी मूर्ति स्थापना की तैयारी तेज हो गई। इस वर्ष दस दिनों का नवरात्र होने से भक्तों में उत्साह बढ़ा है।

 

10 दिवसीय पूजा की तैयारी पहले से ही शुरू हो गई थी। रविवार को ही पूजा सामग्री की खरीदारी की गई। सोमवार को घर में साफ सफाई के बाद पुरोहितों को बुलाया और शुभ मुहूर्त में पूजा स्थल पर कलश ने स्थापित की गई। कलश में माता के नौ स्वरूपों का आह्वान किया। फल, फूल, धूप, दीपक, नैवेद्य के आदि माता को अर्पित किया और अभीष्ट की कामना की। दूसरी तरफ नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिराें में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को देवी के दर्शन पूजन के लिए क्षेत्र के देवी मंदिरों पर नर नारियों का सैलाब उमड़ पड़ा।

 

नगरा में भब्य राम चरित मानस रामलीला का मंचन हुआ

आज नवरात्री के प्रथम दिन नगरा नगर पंचायत में प्राचीन मां दुर्गा मंदिर में मां का आशीर्वाद के लेने के साथ प्राचीन दुर्गा मां के प्रांगण में रामचरित मानस रामलीला का मंचन शुरू हुआ। रामलिला के प्रथम दिन प्रभु श्री राम जी नदी पार कर प्राचीन प्रभु के भक्त ओजस्वी श्री हनुमान लला के मंदिर में माथा टेका। मंदिर के पुजारी मुन्ना पांडेय जी की माता जी ने आरती वंदन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया, वहीं प्रभु के बनगमन में भक्त जनों का सैलाब उमड़ा और आशीर्वाद ग्रहण किए ।

मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया

 

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें