नशेड़ी बाज चोरो ने उड़ाया 7 समरसेबल की मोटरें,किसानों का हुआ लाखों का नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अईलख,मऊ। क्षेत्र के ग्राम सभा अईलख में मंगलवार को देर रात अज्ञात नशेड़ी बाज चोरों ने एक ही गांव के किसानों का 7 सबमर्सिबल मोटर चोरी कर लिया। इस घटना की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह करीब 7 बजे तब हुई, जब किसान जितेंद्र मिश्रा अपने खेत पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव से पश्चिम दिशा में नहर के समीप सिंचाई के लिए सबमर्सिबल लगाया गया था। खेत पर पहुंचने पर किसान ने पाया कि सबमर्सिबल का मोटर गायब था।

किसान रामजी सिंह ने बताया कि चोरी की इस वारदात से लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान किसान लल्लन मौर्य ने कहा की चोरी की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन इसे जांच का विषय कहकर जांच में जुट गई है। यहां यह घटना एक बार नहीं हुई है, चोरी की यह घटना करीब 4 महीने में कई बार हुई है। चोरी की सूचना प्रशासन को देने के बाद भी प्रशासन केवल जांच ही रही है। अभी तक किसी ग्रामीणों को कोई सहूलियत नहीं मिली है। निष्पक्ष बनारस केसरी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया जिसमे वहां कुछ दारू के पैकेट और कुछ खाने पीने की वस्तु देखने को मिली जिससे यह साबित हो जाता है, कि यहां मनचले आए और अपना नाश्ता किया और समर्सिबल का मोटर चुरा लिया ।

रिपोर्टिंग रजनीकांत एवं मुकेश श्रीवास्तव तथा कैमरामैन राजेश पांडे ।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत