वाराणसी : पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के पुण्य तिथि पर बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह महोदय ने पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर कई प्रमुख अधिकारियों कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किया। ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकरी श्री दिनेश प्रताप व श्री अजय कुमार ने भी पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान ओबीसी एसोसिएशन के महामंत्री हरि शंकर यादव ने आदरणीय महोदय जी को ओबीसी एसोसिएशन के कार्य कलापो से अवगत कराया। टीबी उन्नमुलन व प्लास्टिक का उपयोग न करने के सम्बन्ध में पैंपलेट के माध्यम से कर्मचारियों/जन साधारण को जागरूक करने की बात कही।आदरणीय महाप्रबंधक महोदय ने अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने को कहा एवम् ओबीसी एसोसिएशन द्वारा किए गए पूर्व के कार्यों की सराहना की।











