
प्रयागराज : महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। हालांकि, इस बार समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। मेला क्षेत्र के सेक्टर- 22 में भीषण आग लग गई है। कई पंडाल जल गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। बड़े अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। वायरलेस पर भी सूचना देकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।










