जौनपुर । थाना चंदवक के श्री गणेश राय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय डोभी के गेट के बाहर अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र को दिनदहाड़े गोली मार दी । यह मामला दिन के करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। छात्र जो प्री बोर्ड का एग्जाम देकर ज्योही बाहर निकल रहा था। उसी कॉलेज के गेट के साइकिल स्टैंड के पास बाहर आया। तुरंत अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर फायरिंग कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस दिनदहाड़े गोली कांड से पूरे क्षेत्र की जनता में दहशत का माहौल व्याप्त है।










