कार ने ट्रेलर में मारी जोरदार टक्कर 6 मरे 3 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुद्धी : हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में पुराने पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम अनियंत्रित कार ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मारी । हादसा इतना जोरदार था , कि कुल 6 लोगों की मौत हो गई ।वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए ।सूचना पर घटना स्थल पर पहुँची हाथीनाला पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चोपन सीएचसी भेजा । बताया जा रहा है, कि रेनुकूट की तरफ से एक हुंडई क्रेटा कार चोपन की ओर जा रही थी, कि जैसे ही रानीताली स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास पहुँची सामने से डिवाइडर तोड़ कर रॉन्ग साइड घुसी ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गयी । हादसा इतना जोरदार था कि एक पैदल जा रहे राहगीर सहित दूसरा ट्रक का चालक भी चपेट में आ गया उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक घटना में 6 मृतकों को एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया वही तीन गंभीर रूप से घायल लोंगो को चोपन सीएचसी भेजा गया ।इस भीषण हादसे को देख लोग सहम गए । वहीं पुलिस के राहत कार्य के दौरान शक्तिनगर वाराणासी मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही।घटना में ट्रेलर का चालक , अन्य ट्रक का चालक ,एक राहगीर सहित क्रेटा वाहन पर सवार कुल 6 लोंगो में 3 लोगों का ऑन स्पॉट डेथ बताया जा रहा है । हाथीनाला पुलिस व चोपन पुलिस मौके पर राहत कार्य मे जुटी हुई है।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें