वाराणसी : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 लाख की ठगी , करने के आरोप में साइबर क्राइम थाना के पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया । गाजियाबाद के विजय नगर थाने के बुद्ध विहार के दीपक कुमार व कुनाल विश्वास और मैनपुरी के अजीतगंज थाने के इटौरा के भानू प्रताप के रूप में हुई है। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में मोबईल, कम्प्यूटर ,लैपटॉप, डेस्कटॉप व नकदी मिले ।
सारनाथ थाने के पहड़िया क्षेत्र की आनंद पुरी कॉलोनी के अखिलेश कुमार पांडेय ने 17 जनवरी को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अखिलेश ने बताया कि अपराधियों ने उनका डेटा जाॅब प्रोवाइडर कंपनी से लेकर उनसे इंडीड कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर संपर्क किया। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 80 लाख की साइबर ठगी की गई। डीसीपी गोमती जोन क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि खुलासे के लिए साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, राजकिशोर पांडेय और दीनानाथ यादव की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लेनदेन से संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल फुट प्रिंट की मदद से तीन आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया।
अपराध करने का तरीका –
Times job internet ( cool boot Media ) workindia जोकि जॉब प्रोवाइडर कंपनियां है ,जिनपर जाब सीकर्स अपना रिज्यूम अपलोड करते है । साइबर क्राइम अपराधियों द्वारा इन्ही कंपनियों का रिक्रूटर पोर्टल अवैध तरीके से प्राप्त कर जाब सीकर्स का डेटा प्राप्त किया जाता है ।जिनको यह अपने आफिस में काम करने वाले टेली कालर की मदद सेकाल कर उनका रजिस्ट्रेशन करवाकर उनका डाक्यूमेंट मंगवा लेते है । डॉक्यूमेंट्स मंगवाकर जाली ऑफर लेटर, इंटरव्यू लेटर और जॉइनिंग लेटर भेजते हैं। जॉब दिलाने के नाम पर विभिन्न शुल्क और टैक्स के बहाने पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपाते हैं।











