CBI ने रक्षा मंत्रालय के ऑडिटर समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी , नई दिल्ली।केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रक्षा मंत्रालय के प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (PCDA) कार्यालय में तैनात सीनियर ऑडिटर और दो अन्य लोगों को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपी एक प्राइवेट डिफेंस सप्लायर और उसके कर्मचारी हैं।
CBI ने 7 फरवरी 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता खुद भी एक डिफेंस सप्लायर है। उसने आरोप लगाया कि सीनियर ऑडिटर और एक प्राइवेट डिफेंस सप्लायर ने उसके पहले से मंजूर हो चुके बिलों के भुगतान के बदले 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत