बनारस केसरी, भदोही : थाना भदोही क्षेत्र ग्राम छेड़ीवीर निवासी रवि उर्फ प्रदुम बृहस्पतिवार को शराब के नशे में घर में अंदर से कमरा बंद करके साड़ी के फंदे से पंखे पर फांसी लगाकर लटक गया। सूचना पर पीआरवी पुलिसकर्मिय मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा। पुलिसकर्मियों ने युवक को सीपीआर देते हुए एमबीएस अस्पताल भदोही में एडमिट कराकर उसकी जान बचाई। जहां उसका ईलाज चल रहा है। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही ने पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही व बहादुरी की प्रशंसा की। पुलिस कर्मियों को नगद रिवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।









