बनारस केसरी,मीरजापुर : “मिशन शक्ति”अभियान फेज-5 के तहत शुक्रवार को महिलाओं, बालिकाओं को, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और प्रशासन की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारें में जागरुक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” के निर्देशन में जिले में एंटी रोमियों पुलिस टीम पुलिस अधिकारियों के माध्यम से बच्चों को गुडटच-बैडटच के बारें में बताया गया। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के बारें में जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों जैसे – 1090- वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन,108 – एम्बुलेंस सेवा,1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 – चाइल्ड लाइऩ,102- स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में जानकारी दी गई ।









