डंपर ने लोडिंग वाहन को टक्कर मारी, 5 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिंड में शादी समारोह से लौट रहे थे, 8 घायल; ग्रामीणों ने लगाया जाम

बनारस केसरी, भिंड: क्षेत्र ​के जवाहरपुरा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में लोडिंग वाहन में बैठे पांच लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। हादसे में अरुण, गुड्डी, प्रद्युम्न, हेमलता, राजकुमारी इनकी जान चली गई। सभी लोग जवाहरपुरा गांव में शादी से भवानीपुरा गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। वे भिंड कलेक्टर, एसपी और सांसद समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें