सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, दुद्धी सोनभद्र : कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव के मडीलामहुआ में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वही दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कादल निवासी 35 वर्षीय देव कुमार पुत्र अशर्फी सिंह व 17 वर्षीय सूर्यप्रकाश पुत्र तेज बाइक से किसी काम से मूर्धवा रेनुकूट की तरफ जा रहे थे कि मझौली गांव के मडीलामहुआ में अज्ञात वाहन के धक्के से दोनों घायल हो गए। आनन फानन में सोमवार की भोर लगभग 4 बजे दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ पर मौजूद चिकित्सक ने देव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही घायल सूर्यप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।मृतक के दो लड़की और एक लड़का कुल तीन बच्चे है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत