राजस्थान से बनारस दर्शन करने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, वाराणसी : राजस्थान से बनारस दर्शन पूजन करने आए अनिल स्वामी (34) गंगा जी मे स्नान करते समय डूब गए । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मछोदरी चौकी प्रभारी विकास मिश्रा ने स्थानीय नाविकों एवं PAC के जवानों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गंगा जी से निकाल लिया। लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शिवपुर मोर्चरी हाउस भेजा दिया।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें