प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और आस्था के मेलें महाकुंभ में देश और विदेश से करोड़ की संख्या में श्रद्धालु भक्त संगम स्नान
करने पहुंचे थे । महाकुंभ के दौरान करोड़ो श्रद्धांलू कौशांबी होकर प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। कौशांबी से गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में कौशांबी पुलिस के अधिकारी व जवान दिन-रात पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ श्रद्धालुओं क़ी सेवा, सुरक्षा व मार्गदर्शन मे लगे रहे ।











