ट्रेनों के ठहराव व यात्री सुविधाओं पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, वाराणसी: लहरतारा के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक सौम्या माथुर के साथ बैठक में जौनपुर की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने लोको पायलट व गार्डों का बॉक्स हटाकर ट्रॉली बैग देने पर सीनियर डीओएम से नाराजगी जताई। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि गार्ड व लोको पायलट के लाइन बॉक्स सेवा को पुनः बहाल किया जाए।

चंदौली की राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने टिकट कोटे का मुद्दा उठाया। अन्य सांसदों ने यात्री सुविधाओं, रेल विकास समेत अन्य कई सुझाव दिए। अध्यक्षता छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने की। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने प्रयागराज एक्सप्रेस व लखनऊ एक्सप्रेस की तर्ज पर बनारस से चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस व बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान के समय बेड रोल लगाकर रखे जाने का प्रस्ताव दिया। साथ ही बीएचयू में बंद पड़े यात्री आरक्षण केंद्र को चालू कराने का प्रस्ताव दिया।चंदौली की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने एक स्टेशन एक उत्पाद परियोजना की तारीफ की और कहा कि महिला शिल्पकारों को बाजार देने के लिए आरक्षण का प्रावधान और ट्रेनों एवं स्टेशनों पर सेनेटरी पैड की उपलब्धता के लिए वेडिंग मशीन स्थापित किए जाए। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने नियमित अंतराल पर बनारस-वाराणसी कैंट-वाराणसी सिटी के बीच लोकल ट्रेन या रेल बस चलाने का प्रस्ताव दिया।भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने भदोही स्टेशन पर बिजली कटने पर यात्रियों की सुविधा के लिए इन्वर्टर व जेनरेटर के प्रावधान, हंडिया खास स्टेशन पर विभूती एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली सुपरफास्ट के ठहराव का सुझाव दिया। ज्ञानपुर रोड स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव दिया। उन्होंने सराय जगदीश के पास मिर्जापुर व औराई के जाम से निजात पाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का सुझाव दिया।
बलिया सांसद ने स्वतंत्रता सेनानी का नाम मंगल पांडेय करने का दिया प्रस्ताव बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि आजादी के पूर्व का एक स्टेशन रेवती है, जिसे अब हॉल्ट स्टेशन बना दिया गया है, टिकट काउंटर समेत यात्री सुविधाओं को हटाकर प्लेटफॉर्म को भी उखाड़ दिया गया है। रेवती में तहसील, टाउन एरिया, विद्यालय और बड़ा बाजार भी है। फिर भी इसे हॉल्ट बना दिया गया। रेवती स्टेशन को पुनः बहाल किया जाए और प्लेटफॉर्म व टिकट काउंटर खोलने का प्रस्ताव दिया।उन्होंने ताजपुर डेहमां स्टेशन को भी बहाल करने और टिकट काउंटर खोलने का प्रस्ताव दिया। फेफना स्टेशन पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, कोरोना काल में निरस्त ट्रेनों के ठहराव को बहाल व स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का नाम बदलकर मंगल पांडेय एक्सप्रेस करने,बलिया से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने, बलिया-सियालदाह के रनिंग टाइम को कम करने का प्रस्ताव दिया। जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने जौनपुर सिटी स्टेशन पर हरिहरनाथ एक्सप्रेस,ओखा एक्सप्रेस समेत विभिन्न लंबी दूरी की एक्सप्रेस को ठहराव देने व वाराणसी-लखनऊ शटल एक्सप्रेस को कानपुर तक विस्तार देने का प्रस्ताव दिया। गाजीपुर के सांसद अफजल अंसारी ने बताया कि राजवारी से करीमुद्दीनपुर तक फैला हुआ है। स्टेशनों के विकास क्रम जारी है लेकिन गाजीपुर सिटी स्टेशन पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने की आवश्यकता है। क्षेत्र के ब्रिटिशकालीन स्टेशन शाहबाजकुली को भी हॉल्ट बना दिया गया है। जबकि ब्रिटिशर्स ने वहां एक हवाई पट्टी भी बनाई थी। आठ शहीदों के बलिदान देने वाले युसुफपुर मोहम्मदाबाद स्टेशन पर कोरोना काल से बंद स्वतंत्रता सेनानी का ठहराव बहाल करने का प्रस्ताव दिया।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें