बनारस केसरी,बलिया,नगरा: थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दबंगों ने किसान को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना बीते 11 अप्रैल की दोपहर 2 बजे की है। किसान पुष्पा सिंह जब अपने खेत की देखभाल के लिए गए, तो उन्होंने देखा कि इनकी गेहू की फसल को इनके ही पट्टीदार अखिलेश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह पुरानी रंजिश के कारण अपनी भैंस को चरा रहे थे।

रोकने पर वह अपनी दबंगई के मद में भद्दी भद्दी गालिया देने लगे। अखिलेश पुत्र सुरेंद्र,सुरेंद्र पुत्र हरिनाथ,मिठू सिंह,व पिंटू सिंह पीड़ित व्यक्ति के खेत पर आए और उसे मारे पिटे और जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई। जिससे डरे और गरीबी से जूझ रहे व्यक्ति ने 12 अप्रैल को अपनी फरियाद नगरा थाने पर दी। वहां उसे न्याय नहीं मिला। उसके बाद 15 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक बलिया को अपनी शिकायत लिखित में दी। उस दौरान दबंगों की दबंगई अपनी चरम सीमा पार कर रहे थे। पीड़ित किसान डर के कारण अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। पीड़ित ने अपनी फरियाद पत्रक जिलाधिकारी बलिया को 16 अप्रैल को दिया। प्रशासन की तरफ से पीड़ित को अभी तक कोई न्याय का नहीं मिला। फसल खेत में खड़ी है, कटी फसल हवा के थपेड़ो से इधर उधर बिखर गए जो नुकसान हो रहा है। पीड़ित के घर में एक बूढ़ी मां भी है, जो सालों से चारपाई पर ही क्रिया क्रम करती है ।










