इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना देने वाले कनेडियन नागरिक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी : इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E499, जो वाराणसी से बैंगलोर जा रही थी, शनिवार को उसमे सवार एक यात्री, निशांथ योहानाथन, जो कनेडियन नागरिक है।उसने विमान में बम होने की बात कहकर शोर मचाया साथ ही उसने चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके कारण विमान को पुनः वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जांच के दौरान किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। रविवार को थाना फूलपुर पुलिस ने आवेदक सोनू कुमार, प्रबंधक सुरक्षा, इंडिगो एयरलाइंस, लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा वाराणसी द्वारा दी गई तहरीर पर अभियुक्त निशांथ योहानाथन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस संबंध में कनाडा हाई कमिशन को रिपोर्ट भेजी जा गई है।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत