भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी, दुद्धी। जम्मू कश्मीर में दर्जनों पर्यटकों पर हमले से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने पहलगाम की आतंकी घटना का विरोध किया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। विहिप कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस में विभिन्न तरह के नारेबाज़ी कर अपना आक्रोश व्याप्त किया। जुलूस नगर के विभिन्न जगहों से निकाल कर नगर भ्रमण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेंद्र अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, रवि जायसवाल, आलोक जायसवाल, संदीप गुप्ता, मनीष, सोनू, विकास मद्देशिया, विनोद जायसवाल, सर्वेश मोहन, निरंजन जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह मोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कोतवाल मनोज सिंह मय फोर्स कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें