बनारस केसरी,नगरा बलिया : स्मार्ट मीटर लगते ही उपभोक्ताओं का बिजली बिल दोगुना हो गया है। इसको लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। पहले जिन लोगों का मासिक बिजली बिल 300 रुपये आता था। अब वह 630 रुपये दोगुना से अधिक हो गया है।

इसको लेकर उपभोक्ता जब बिजली विभाग में शिकायत करते हैं, तो वहां से जवाब मिल रहा है, कि स्मार्ट मीटर में कोई गड़बड़ी नहीं है। बिजली की खपत के अनुसार ही बिल तैयार होता है।क्षेत्र के तीन उपकेंद्र नगरा,सलेमपुर,बेल्थरा,रसड़ा के कुल 29 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इसमें 4300 घरों और प्रतिष्ठानों पर मीटर लगाए गए हैं।बिजली बिल अधिक आने की शिकायत करने वाले भगवानपुर गांव निवासी श्याम जी यादव ने बताया कि पिछले महीने हमारा बिल 400 रुपये का आया था।

इस महीने हमारा बिजली का बिल 900 रुपये आया है।बिजली विभाग के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। विभाग के अधिकारी बिजली कनेक्शन को काटने की धमकी देते हैं। बिजली उपभोक्ता परेशान है। आए दिन ऑफिस का चक्कर लगाते हैं, और अपने बिल को सुधरवाने के लिये घूष देकर अपने मीटर बिल को सुधरवा रहे हैं। परंतु इस महीने सुधार होने के बाद अगले महीने फिर वही गड़बड़ी होनी शुरू हो जा रही है।
रिपोर्टर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव,नगरा










