बनारस केसरी, नगरा बलिया: बाबा रामदेव सूरज देव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से रचना गांधी पार्क में सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 300 मरीजों का चेकअप किया गया। डॉक्टर अश्विनी की अगुवाई में कई जांचें की गईं और मरीजों को दवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में डॉक्टर अंकित सिंह न्यूरो स्पेशलिस्ट, डॉक्टर पूजा गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर एमके प्रसाद जनरल सर्जन आदि उपस्थित रहे।
इस शिविर में 300 मरीजों को देखा गया और उनके रोग के हिसाब से उन्हें दवा और प्रशिक्षण भी दिया गया।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया










