बलिया : भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी नगरा बलिया। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से क्षेत्र की जनता का रात-दिन का सुकून खत्म सा हो गया है। लगातार तापमान बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग से अब ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं। अधिक गर्मी बढ़ी तो ट्रांसफार्मर धड़ाम हो जाएंगे।

रात से लेकर सुबह तक कई-कई बार बिजली ट्रिपिंग हो रही है। घनी आबादी के फीडरों पर घंटों कटौती होने से लोगों को दुश्वारी हो रही है। इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं। बिजली गुल होने से लोगों के घरों की पानी की टंकियां नहीं भरी जा सकी है।

बिजली की खपत अब और अधिक बढ़ गई है। निष्पक्ष बनारस केसरी की टीम ने स्थानीय बिजली विभाग के उच्च अधिकारी सब डिवीजन अधिकारी अशोक कुमार भारती से मुलाकात की जिन्होंने कहा कि इसकी पूर्ण जिम्मेदारी यहां तैनात जेई तारकेश्वर यादव की है। मेरे पास पांच छह सब स्टेशन की जिम्मेदारी में है। वहा तैनात कर्मचारी sso से पूछा गया तो बताए कि जब बारिश होगी तब बिजली का सही तरीके से संचालन होगा।

रमेश ने कहा कि बिल बकाया को लेकर उपभोक्ताओं से बिल जमा करने का प्रेशर अलग – अलग तरीके से कर रहे है। जनता बिल का भुगतान करने के लिए मजबूर है, पर बिजली विभाग के अधिकारी कटौती के बारे में जानकारी नहीं देते है।

मुकेश कुमार श्रीवास्तव/संतोष कुमार

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत