बनारस केसरी नगरा बलिया : प्यारे लाल चौराहा बंद होने से व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। वही राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। क्षेत्र के लोगो को प्यारे लाल चौराहा बंद होने से हॉस्पिटल और बच्चो को स्कूल जाने के लिए दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ता है।

जिससे उन्हें काफी दूरी तय कर जाना पड़ता है। जिस कारण से उन्हें परेशानी का सामना करना पड रहा है। जिसको लेकर रसड़ा में विगत दिनों से कौतूहल का माहौल बना हुआ है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और महंत कौशलेंद्र गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को रसड़ा के व्यापारियों की बैठक शिवम गली के मा दुर्गा मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमे रसड़ा की शान प्यारे लाल चौराहा पर गहन विचार विमर्श के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सदियों से रसड़ा की सुप्रसिद्ध चौराहा प्यारे लाल चौराहा आज सिर्फ नाम का ही रह गया है।

जिस कारण स्टेशन रोड से मुंसफी तिराहा तक के सारे व्यापारी परेशान हो गए है। कारण है, कि जब सड़क चौड़ी करण हुआ, तो चौराहे पे डिवाइडर बना जिससे रास्ता 500 मीटर तक आधा – आधा दो भाग में बटा गया। व्यापारियों ने कहा कि प्यारे लाला चौराहा को खोलने को लेकर कई बार हमने प्रसाशनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
रमेश ने कहा कि प्यारेलाल चौराहा बंद होने से मुझे काम पर जाने के लिए दूसरे चौराहे से होकर जाना पड़ता है, जिससे मुझे परेशानी हो रहा है।विनोद ने कहा कि चौराहा बंद होने अस्पताल जाने में अधिक समय लगता है,जिससे मरीजों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा बलिया










