व्यापारी ने गंगा में कूदकर जान दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर बुधवार सुबह 67 साल के कारोबारी सुरेन्द्र केशरी उर्फ मुन्ना ने गंगा में कूदकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दराज में एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही। इसमें लिखा है, कि 11 लाख के लोन और एक व्यापारी की ओर से पैसा हड़पने से वह परेशान है। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि जिस व्यापारी पर आरोप है, उससे पूछताछ की जाएगी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के बड़ादेव मोहल्ले सुरेंद्र केसरी की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है। इनकी तीन लड़कियां और एक लड़का है। बीते दिन ढाई बजे अपने कर्मचारी के साथ घर से बिना बताए निकले। दशाश्वमेध घाट पर गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी ने बताया कि उसको नाश्ता करने के लिए भेज कर खुद गंगा में कूद गए। परिवार वाले मौके पर गए। खोजने पर गणेश घाट पर शव दिखा।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत