सर्वेन्ट्स आफ इण्डिया सोसायटी के सचिव पं०आत्मानन्द मिश्र का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनभद्र। सर्वेन्ट्स आफ इण्डिया सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान उत्तर प्रदेश ब्रान्च सचिव पद पर सेवारत पं० आत्मानंद मिश्र 77 वर्ष का प्रातः लगभग 5 बजे लखनऊ निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। सर्वेन्ट्स आफ इण्डिया सोसाइटी द्वारा जनपद सोनभद्र में तीन इण्टर कालेज बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कालेज म्योरपुर, राजा बलदेव दास बिड़ला इण्टर कालेज सोनघाटी सलखन, आदिवासी इण्टर कालेज सिलथम संचालित है। तीनों इण्टर कालेजों के बतौर प्रबंधक देख रेख कर रहे थे। उनके निधन से शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पडी़, उनके बडे़ पुत्र नीरज मिश्र ने बताया कि कल 10 बजे सुबह दाह संस्कार निवास प्रयागराज सर्वेन्ट्स आफ इण्डिया सोसायटी प्रादेशिक कार्यालय से अंतिम यात्रा निकलेगी। विद्यालयों में मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई और शिक्षणेत्तर कार्य स्थगित रहा। जिसमें बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद, सुबलाल, पीएस मिश्र, विनय सिंह, श्रवण कुमार, अखिलेश सिंह, अनिरुद्ध मिश्र, सन्तोष दयाल, मनोज कुमार,कु०मंजू इत्यादि समेत विद्यालय परिवार ने शोक व्यक्त किया।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें