अज्ञात शव मिलने से गांव में सनसनी,शिनाख्त नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी बलिया,नगरा । थाना नगरा के परिक्षेत्र में अतरौली निकासी के सटे चनताल में एक अज्ञात शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश कि, पर सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुबह नित्यकर्म करने जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा। लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आला अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया। बताया कि शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

मुकेश कुमार श्रीवास्तव ,नगरा बलिया

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें