वाराणसी : रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लेडिज लॉन्ग कोट वितरित किए गए।कोर्ट पाकर कर्मचारियों के चेहरे ख़ुशी से खुल उठे ।मुख्य अतिथि रोटेरियन आशुतोष अग्रवाल जी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित ने वितरित किए । उक्त अवसर पर डॉ आशुतोष अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा जरूरतमंदों को समय-समय पर इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराता है। यह कोट ऐसा प्रतीत हो रहा है, जो हम लोग की महिलाएं घर में पहनती हैं। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष आलोक साह द्वारा किया गया।
सभा का संचालन करते हुए प्रोग्राम डायरेक्टर एवं चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि यह बेहतर क्वालिटी का कोट शादी विवाह या अन्य समारोह में पहनने योग्य है । क्लब द्वारा इस तरह के लेडिज कोट कभी भी वितरित नहीं किए जाते।
सम्मानित अतिथि डॉक्टर रितु गर्ग प्रबंधक ने कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा यहां कई वर्षों से सेवा कार्य करता आ रहा है। समय-समय पर इन्होंने जैकेट, स्वेटर, कंबल आदि का भी वितरण किया है। आज यह कार्य करके उन्होंने बहुत महान कार्य किया है।
कार्यक्रम संयोजक मोहन अग्रवाल एवं नारायण शाह ने कहा कि क्लब में आकर यह मुझे प्रेरणा मिली कि मैं इस सेवा को कर सका।
प्रधानाचार्या संगीता बनर्जी ने क्लब के नेक कार्य के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
। अंत में धन्यवाद प्रकाश पूर्व अध्यक्ष, हरेकृष्ण कक्कड़ जी द्वाराकिया गया।दीपक अग्रवाल, प्रोग्राम डायरेक्टर










