16 घंटे से कटी बिजली अभी तक नहीं आई,क्षेत्रीय नागरिक बिजली पानी के लिए परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: मंडुवाडीह में पीडब्ल्यूडी की ओर से मकान ध्वस्तीकरण की वजह से कल रात 10 बजे से कटी बिजली मंडुवाडीह जागृति नगर में दोपहर के 2 बजे तक नहीं आई। सभी जगह सुबह 7 बजे आ गई थी । जब इस बारे में  बिजली कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मंडुवाडीह चौराहे पर ध्वस्त मकान का हिस्सा गिरने की वजह से की वजह से बिजली की तार टूट गई है । जिसकी वजह से विधुत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो गई है। सुबह 9 बजे बिजली कर्मचारियों ने बताया कि 1 घंटे में लाइनमैन पहुंचेंगे और उसे दुरुस्त कर लेंगे। 1 घंटे बाद फोन करने पर उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से लाइनमैन लगे हुए हैं । तीसरी बार फिर जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि 12:45 पर शटडाउन लिया गया है । 2 घंटे में  विधुत  आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी और इस तरह गोल-गोल जवाब देकर क्षेत्रीय नागरिकों को झूठ बोलकर गोल-गोल घूमा रहे है ,कभी बोलते हैं। सुबह 7 से विधुत आपूर्ति दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है । तो कभी बोलते हैं की 11 बजे से लाइनमैन लगे हुए हैं।

MANOJ KUMAR
Author: MANOJ KUMAR

Leave a Comment

और पढ़ें

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत

“गर्मी में राहत: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल हर्षिता श्रीवास्तव के साथ बच्चों ने राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाया:काली माता मंदिर के सामने, सिकंदरपुर रोड, नगरा स्कूल की नेक पहल, लोगों को मिली राहत