स्कॉर्पियो और बस में टक्कर, आठ श्रद्धालु घायल दो की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सोनभद्र : घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा नगर के रेलवे स्टेशन के पास देर रात करीब 12 बजे स्कॉर्पियो और बस में आमने – सामने की टक्कर हो गई । हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे आठ श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भेजा। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद घंटों तक यातायात बाधित रही। मऊ से सवारी भरकर वाराणसी डीपो की जनरथ बस बीती रात गोरखपुर जा रहा थी। घोसी कोतवाली से100 मीटर दूर ही पहुंची थी कि श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान कराने लेकर जा रही स्कॉर्पियो सामने से बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार बिहार के बैकुंठपुर निवासी फुलकुमारी देवी (50) कमली देवी (60) लालती देवी (60) हरिकिशोर (55) स्कॉर्पियो चालक एवं सिवान के मदरपुर निवासी चंदन (21सिसई बैकुंठपुर निवासी चंदन (21) घायल हो गए। इसके साथ ही दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें