दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत, कैलाश खेर ने दिल्ली के लोगों के साथ साझा किया ये ‘ शंखनाद ‘ गीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बना रही है। मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को चुना गया है। रेखा गुप्ता ने 6 विधायकों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लिया। पद्मश्री से सम्मानित गायक कैलाश खेर ने दिल्ली में बीजेपी की इस जीत पर न सिर्फ अपनी खुशी जाहिर की, बल्कि एक संगीतमय उपहार भी भेंट किया है। उन्होंने एक विजय गीत तैयार किया है। कैलाश खेर के इस गाने का टाइटल है ‘ये शंखनाद है’ और इसके बोल कुछ इस तरह हैं- ‘जय का विजय का, सनातन उदय का, ये शंखनाद है।’

कैलाश खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा

कैलाश खेर ने अपने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर यह पोस्ट साझा किया । इसमें उनके गाने की चंद पंक्तियां सुनने को मिल रही हैं, जो इस प्रकार हैं। ‘आपदा का अंत है, विकास की शुरुआत है, ये शंखनाद है।’ उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘शपथ ग्रहण के साथ-साथ इस ऐतिहासिक तथा साहसिक विजय की बधाई स्वरूप, दिल्ली के परमात्म स्वरूपी हर दिल्ली वासी को यह संगीतमय उपहार। कैलाश खेर तथा कैलासा ( KEPL ) द्वारा दिल्ली को समर्पित कुछ ही क्षणों में विमोचित दिल्ली विजय गीत।’ इस गाने के पोस्टर में कैलाश खेर हाथ में शंक लिए नजर आ रहे हैं। उनके आस – पास भाजपा के झंडे भी देखे जा सकते हैं।

कैलाश खेर का नाम शपथ ग्रहण समारोह के हमानों की सूची में शामिल

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। इस समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की सूची में गायक कैलाश खेर का नाम भी शामिल है। मशहूर गायक समारोह में एक संगीतमय प्रस्तुति भी देंगे। ऐसे में यह तय लग रहा है कि गायक अपनी खास प्रस्तुति के तौर पर ‘ये शंखनाद है’ पेश करेंगे। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण के बाद वह मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायकों के साथ यमुना की सफाई देखने जाएंगी।

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें