सत्संग से ही होगी स्वर्ग की प्राप्ति: गुरु राम जी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस केसरी बलिया, नगरा । आइडल रेडरोज़ कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को समर्पण दिवस पर निरंकारी का सत्संग हुआ। कार्यक्रम में गुरु राम जी ने अपने वाणी और वचनो से लोगों को निहाल कर दिया। उन्होंने कहां की कलयुग में सत्संग से ही स्वर्ग की प्राप्ति होगी।

मनुस्य जीवन बड़ा ही अनमोल है। मनुष्य जीवन में रहते हुए सतगुरु के पास जाने से ही पता चलता है, की यह मनुष्य जीवन क्यों मिला है ? हम कहा से आये है और जीवन उपरांत कहा जायेंगे ? मनुष्य यह सब पूर्ण ब्रम्हवेता सतगुरु के चरणों में जाने से ही जान सकता है। उन्होंने कहा कि इंसानियत को अपनाने में ही विश्व में शांति होगी ?

भगवन हर इंसान में है। आप स्वयं में भगवन है। आप दया कस्ट क्षमा जो भगवन में है, उसे आप अपने अंदर उतारिये तब जाकर आप आपने जीवन का आनंद ले पाएंगे। प्रबंधक मृदुला श्रीवास्तव ने अपने ज्ञान रूपी अविभासण से लोगों के अंदर जोश भर दिया। उन्होंने ने कहा आज इंसान धर्म जाती मजहब में बट गया है। प्रभु परमात्मा को इंसान ने अपने हिसाब से बाट दिया दिया है,और इंसान अपने धर्म के आधार पर परमात्मा की भक्ति करता है।

 

उसने अपने धर्म को आधार मान कर अपने धर्म स्थलों की स्थापना कर दिया है। उन्होंने अपने अंश दान से मुफ्त शिक्षा देने का संकल्प लिया। राम जी के अध्यक्षता में सत्संग में सैकड़ों अनुपालनकर्ता शामिल हुए।
रिपोर्टर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरा(बलिया)

Banaras Kesari
Author: Banaras Kesari

Leave a Comment

और पढ़ें