बनारस केसरी,नगरा बलिया : जिले में विधुत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। ट्रांसफार्मर जलने से लेकर तार जलने की घटनाये सामने आ रही है।विधुत ट्रिपिंग इतना बढ़ गया है, की घरों में कूलर, पंखा, टीवी जलने की समस्या आए दिन आ रही है।

शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती देर रात तक होती रही। इधर सोमवार रात से लेकर मंगलवार भोर तक बिजली की कटौती नगरा नगर पंचायत, पश्चिमी, कोटिया, भीमपुर के इलाके में 24 घंटे में 20 बार बिजली की कटौती होती रही। जहाँगीरपुर क्षेत्र में लोकल फाल्ट खोजने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को चार घंटे लग गए। सोमवार रात में कटी बिजली मंगलवार सुबह 7 बजे बहाल हुई। बिठकोण, कोटिया में लोग रात भर जाग कर बिजली का इंतजार करते रहे।

हर दो घंटे पर बिजली कटौती से लोग हो रहे परेशान
कोटिया, भीमपुर, बिठकोण में बिजली के आने – जाने का क्रम जारी है। पिछले चार दिनों से हर दो घंटे पर आधे घंटे के लिए हो रही बिजली कटौती से लोग गर्मी में बेहाल है। कालोनी के निवासी मयंक मोहन गौड़ ने बताया कि पिछले चार दिनों से दो से तीन घंटे के अंतराल पर करीब आधा घंटा के लिए बिजली कट जा रही है। इससे परेशानी हो रही है।
– रिपोर्टर,मुकेश कुमार श्रीवास्तव










